फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर में लगी आग से जला घर का सामान

Sun, 10 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में महिला समेत दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी शाहिद हुसैन के घर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखे कपड़े, बर्तन, टीवी समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने पर गृहस्वामिनी रोशन जहां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले रोशन जहां और मोहल्ले के युवक गोलू ने आग बुझाने का प्रयास किया जिससे दोनों के हाथ झुलस गए। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। गृहस्वामी शाहिद हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है। अग्निशमन केंद्र के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
झोपड़ी में लगी आग, फायर कर्मियों ने बुझाई



काशीपुर। शंकरपुरी हाइडिल कार्यालय के पीछे झाेपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि थाना आईटीआई शंकरपुरी हाइडिल कार्यालय के पीछे झोपड़ी में आग लगी थी। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से एक फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। आग रामदास सिंह की झोपड़ी में लगी थी जिसे हाई प्रेशर पंप से पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जल गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह, चालक संदीप शर्मा, फायरमैन आकाश गैरोला, महिला फायरमैन ज्योति आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें