फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भर-भरा कर ढेला नदी में समाया मकान

Sun, 13 Aug 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर ढेला बस्ती में नदी में गिरे मकान का निरीक्षण करते तहसीलदार । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
काशीपुर। नदी किनारे बना एक मकान भरभराकर ढेला बस्ती में गिर गया। गनीमत रही कि जन हानि नहीं हुई है। परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए। सूचना पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को ढेला नदी में पानी सामान्य से थोड़ा अधिक था। शाम करीब चार बजे ढेला नदी के किनारे पर स्थित जहीन का मकान एकाएक नदी में गिर गया। गनीमत रही कि मकान के गिरने की आशंका होते ही परिजन बाहर आ गए थे। समाजसेवी परवाना ने बताया कि कटाव से जहीन का मकान नदी में समा गया है। उसके बराबर के मकानों की बुनियाद भी खोखली हो गई हैं। दो-तीन मकानों को नुकसान होने की आशंका है। जहीन की माता नजमा ने बताया कि घर पर चार बच्चे थे। मकान झुकते ही सभी बाहर आ गए थे, लेकिन सामान नहीं बचा पाए। घर के अंदर राशन, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, बक्सा, डबल बेड सब नदी में बह गए। सूचना पर तहसीलदार युसूफ अली ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ढेला नदी की जद में आ रहे नाजमा, तोकीस, शमीम के मकान खाली करा दिए हैं। सभी को पड़ोसियों के यहां पर व्यवस्था कराई गई है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित को पांच हजार रुपये की तत्काल राहत सहायता दी जाएगी। नुकसान की जांच कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें