फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फिर तपी तराई, गर्म हवा ने झुलसाया बदन, नौतपा के बाद एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, पढ़ें खबर.....

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई एक बार फिर ताप से त्रस्त हो रही है। नौतपा के बाद लोगों को तापमान में गिरावट होने के बाद कुछ राहत जरूर मिली थी पर एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। सोमवार को तराई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप व गर्म हवा के चलने से लोग गमछे से मुंह ढककर ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को तराई का तापमान 40.5 डिग्री रहा था। सोमवार को इसमें डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरे दिन 9.5 किलोमीटर की गति से पश्चिमी-उत्तरी हवा चलती रही। बढ़े तापमान के बीच गर्म हवा बदन झुलसा रही है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। आलम यह है कि दोपहर में सड़कों पर बेहद कम वाहन दिख रहे हैं। शाम के समय शहर के डीडी चौक, अग्रसेन चौक पर जाम की स्थिति हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि 13 जून तक तापमान इसी प्रकार रहेगा। इसके बाद प्री मानसून के दस्तक की संभावना है। माह के अंत में गर्मी के राहत मिलेगी।


खटीमा में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस

खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वैधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें