काशीपुर में कार सवार दो युवक एक अस्पताल के आईसीयू प्रभारी की आंखों में मिर्च का स्प्रे डालकर सोने की चेन खींचकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जसपुर के गांव राजपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौैंपी।
दो माह में पांच घटनाएं, खुलासा एक का भी नहीं
चेन स्नेचिंग का यह पहला मामला नहीं है। बीते दो दो माह में ऐसी पांच वारदात हो चुकी हैं। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
नगर क्षेत्र में मार्च और अप्रैल के महीने में चेन स्नेचिंग की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस एक भी घटना का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ितों का आरोप है कि वह जब भी थाना-चौकी में जानकारी लेने जाते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। उन्होंने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
अब तक यह हुई घटनाएं
प्रथम दृष्टता जांच में अस्पताल कर्मी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल कर्मी ने मिर्च का स्प्रे डालकर चेन छीनने के आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पूर्व में हुई अन्य घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर