गदरपुर। प्रशासन ने अस्पताल का पंजीकरण और डाक्टर नहीं होने पर सील कर दिया। बुधवार को सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना ने नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ गूलरभोज रोड पर गतिमान अस्पताल का निरीक्षण किया। हरियाणा में रह रहे डॉ संदीप कुमार ने भी अस्पताल प्रबंधन पर नाम का गलत तरीके से उपयोग करने का आरोप लगाया था। टीम ने अस्पताल में मौजूद जनरल मैनेजर अनिल सैनी और मैनेजिंग डायरेक्टर निशा सैनी से कागज मांगकर जांच की। अनिल सैनी ने बताया कि उन्होंने सीएमओ कार्यालय में अस्पताल के पंजीकरण के लिए आवेदन किया है और इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने से इनकार किया। टीम में डॉ. विकास सचान, राजस्व निरीक्षक गरीब सिंह राणा, सतपाल बाबू, एसआई कुसुम रावत, राजेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।