फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फेसबुक पर युवती से दोस्ती गांठी और फिर हड़पे दो लाख

Wed, 26 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर बिजनौर के युवक ने एक युवती से दो लाख रुपये हड़प लिए। युवती ने रुपये वापस मांगे तो युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा कि हेमराज कॉलोनी बिजनौर के युवक ने उससे फेसबुक पर दोस्ती करके फोन नंबर मांग लिया। फोन पर युवक से उसकी लगातार बातचीत होती रही। इस दौरान युवक ने उससे आर्थिक मदद की गुहार लगाई। युवक ने कई किश्तों में उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें