बाजपुर। एक व्यक्ति ने दो अस्पताल संचालकों पर दवाई लेकर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। मोहल्ला केशवनगर निवासी मो. जुनैद ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी दवाइयों की होलसेल की दुकान है। उसने एक यूपी और एक बाजपुर स्थित अस्पताल संचालक को 36 हजार रुपये की दवाइयां दी थीं। रकम मांगने पर आरोपियों ने गालीगलौज और धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद