बाजपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर चिकित्सा विभाग की टीम ने एक अस्पताल में छापा मारा। जांच के दौरान कई खामियां मिली है। टीम ने अस्पताल के कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार को सीएचसी की डॉ. मधु माथुर ने टीम के साथ रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल में महिला चिकित्सक मौके पर नहीं मिली।
इसके अलावा अन्य कई खामियां मिलीं। डॉ. माथुर ने बताया कि सीएम पोर्टल पर गांव चनकपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिस पर अधिकारियों के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच की गई। कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। इधर, सीएचसी के सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि गांव चनकपुर निवासी एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कहा कि अस्पताल में बिना महिला चिकित्सक के डिलीवरी किए जाने की शिकायत की थी। चिकित्सा टीम दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजेगी। टीम में डॉ. बरखा, पीसी नैनवाल शामिल रहे। इधर, जीवनदीप अस्पताल के संचालक नासिर हुसैन ने सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत को निराधार बताया है।