फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कराटे में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

Thu, 02 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। 25वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

कोच मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वाडो काई करोटे डू एसोसिएशन की ओर से विगत दिनों नैनीताल तीन दिवसीय कराटे प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें गुरुकुल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के काशीपु और जसपुर के नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सभी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। बुधवार को पीएम उज्ज्वला योजना के चेयरमैन खड़क सिंह चौहान की ओर से आयोजित समारोह में सभी खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरण कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नेहा, हर्ष प्रजापति, बासु कुमार, हर्षिता, अंतिका चौहान, अमनदीप कौर, निशा कौर, अमरजीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें