फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंगाली समाज के लिए बेहतरीन योगदान देने वाले सम्मानित

Mon, 28 Aug 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-27एसटीजी05पी: श​क्तिफार्म  में  प्रसिद्ध  पैरा बैडमिंटन ​खिलाड़ी  प्रेमा  विश्वास  को  सम्मानि
विज्ञापन
शक्तिफार्म। ग्रामसभा बैकुंठपुर में आंचलिक बंगाली कल्याण समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कला, साहित्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, राजनीति और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगाें को सम्मानित किया गया। इससे पहले पैरा खिलाड़ी प्रेमा विश्वास, पूर्व विधायक किरण मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, निर्मल सरकार, एसआई जगदीश तिवारी, संजीव नारायण मंडल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि सचेत और जागरूक बंगाली समाज का राष्ट्रीय आंदोलन में विशेष योगदान रहा है। समिति की ओर से खेल जगत में बंगाली समाज का नाम ऊंचा करने वाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बांग्ला जात्रा नाटक में अभिनय करने वाले नारायण मंडल, जितेंद्र गोलदार, सतीश सरकार, तारापद हालदार, परेश मंडल, मधुसूदन सरकार, देवेंद्र मल्होत्रा, रविंद्र विश्वास आदि को भी सम्मानित किया गया। देवेंद्र आचार्य, सुशील हालदार, सुरेश चंद्र सरकार, सुकांत ब्रह्म, रवि सरकार, श्यामल सरकार, हरेन मलिक, सुबल मंडल, सुशील राय, नील रतन विश्वास को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस दौरान इनके परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहां जिपं. सदस्य अनिमा सिंह, उत्तम आचार्य, देबू मंडल, विष्णु प्रमाणिक, राजा हालदार, अशोक माली, प्रियजीत राय, रविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें