फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में चलेगा होम्योपैथिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सीएचसी के होम्योपैथिक विंग को अब राजकीय महिला चिकित्सालय में संचालित करने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश चंद्र जोशी ने बंद पड़े महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लिखित आदेश मिलने पर ही सीएचसी की विंग को यहां स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

बालाजी ग्रुप की ओर से सीएचसी का जीर्णोद्धार कराने के लिए पुराने भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। इससे पुराने भवनों में संचालित आयुष व होम्योपैथिक विंग को अस्पताल के नए भवन में शिफ्ट किया गया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक कर्मचारियों को भी द्वितीय तल पर बने वार्डों में काम के लिए बिठाया गया। इससे कोरोना काल में अस्पताल में मरीजों के लिए वार्ड की कमी हो रही है। डीएम ने सीएचसी में 30 बेड वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। इससे वहां बने कर्मचारियों के दफ्तर हटेंगे।
चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि दफ्तरों को अन्य भवन में शिफ्ट किया जाना है। इसी के तहत सीएचसी के ऊपरी तल पर शिफ्ट होम्योपैथिक विंग को अब राजकीय महिला चिकित्सालय में संचालित किया जाएगा। बताया कि महिला अस्पताल में होम्योपैथिक अस्पताल चलाने के लिए सक्षम अधिकारी से लिखित आदेश मांगा है। आदेश मिलने पर यहां अस्पताल संचालित किया जाएगा। वहां राजस्व उप निरीक्षक पिंटू कुमार, होम्योपैथिक विंग के उपेंद्र गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें