फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छुट्टी की सूचना समय से नहीं मिली, स्कूल पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 28 Oct 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। छठ पर्व के अवकाश की सूचना समय से नहीं मिलने पर कई छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच गए। काफी देर तक बैठने के बाद छुट्टी की जानकारी होने पर वह घर लौट गए।
विज्ञापन


डीएम ने ऊधमसिंह नगर में 27 अक्तूबर को छठ महापर्व की छुट्टी घोषित कर दी थी। 28 अक्तूबर को पहले से ही छठ महापर्व का शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया था। इसकी सूचना देर रात व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी गई जिसे शिक्षक देख नहीं सके। समय से सूचना नहीं मिली तो मंगलवार सुबह बच्चे अपने निर्धारित समय पर तैयार होकर स्कूल पहुंच गए।
काफी देर तक वह स्कूल के बाहर जमे रहे। कई अभिभावकों के मोबाइल पर सुबह सात-आठ बजे तक भी अवकाश के मैसेज आते रहे। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नाम प्रकाशित नहीं करने पर अभिभावकों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे मैसेज आया था। तब तक बच्चा तैयार होकर सड़क पर बस का इंतजार कर रहा था। विभाग को समय से पहले अवकाश की सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

कोट
छुट्टी के संबंध में रात करीब दस बजे मैसेज आया था जिसे तत्काल विद्यालयों के ग्रुपों में सेंड कर दिया था। कुछ प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक जल्दी सो जाते हैं। इस पर वह मैसेज नहीं देख सके होंगे। सुबह मैसेज के माध्यम से विद्यालय ने अभिभावकों को सूचना भेजी होगी। - धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें