फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक परीक्षा में हुआ है बड़ा खेल : कापड़ी

Tue, 07 Mar 2023 08:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कनिष्ठ सहायक भर्ती की रविवार को हुई परीक्षा में बड़ा खेल हुआ है। पेपर के चारों सेट के प्रश्न और उनका क्रमांक समान है। इससे स्पष्ट होता है कि नकल को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कापड़ी ने कहा कि सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए नकल विरोधी कानून बनाया है, लेकिन इसके बावजूद नकल माफिया की सक्रियता खत्म नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ सहायक की परीक्षा में जिस तरह प्रश्नों के क्रमांक समान थे, उससे किसी भी परीक्षा केंद्र में वैकल्पिक प्रश्नों के जवाब के क्रमांक की पर्ची के आधार पर नकल होना आसान है। कई प्रश्नपत्रों के बंडल की सील भी टूटी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। राज्य के युवाओं ने पटवारी भर्ती की सीबीआई जांच के बाद ही नई परीक्षा कराने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं की आवाज दबाते हुए पहले ही परीक्षा करा दी। आरोप लगाया कि पटवारी भर्ती के आरोपियों के विरुद्ध कमजोर पैरवी हुई, जिस कारण अधिकांश आरोपी जेल से बाहर हैं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कार्यवाहक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, ममता रानी, मोहन खेड़ा, संदीप चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें