फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में फूल बरसाती निकली होली

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के विभिन्न मार्गों पर फूल बरसाते राधा-कृष्ण फूलों की होली निकाली गई। इसमें फूलों से सजी मनमोहक झाकियां थीं और लोग अबीर-गुलाल में रंगे नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को श्रद्धालु गंगे बाबा रोड स्थित छोटे भैया की बगिया से पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित बांके विहारी मंदिर पहुंचे। वहां से राधा कृष्ण महोत्सव समिति की ओर से नगर के विभिन्न मार्गों से फूलों की होली निकली गई। इससे पहले बांके विहारी मंदिर में मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पार्षद राजकुमार सेठी, गंधार अग्रवाल, वैशाली गुप्ता, अर्बन को-आपरेटिब बैंक के चेयरमेैन अजय टंडन, उत्तराखंड को-आपरेटिव यूनियन के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। जुलूस में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, शेखर यादव, लवीश अरोरा, मोहन बिष्ट, अजीत, दीपक पोपली, गगन वर्मा, पंकज माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें