खेड़ा बस्ती में अधिवक्ता दिवाकर पांडेय के निवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। बैठकी होली का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस अवसर पर अल्मोड़ा से आए कलाकार प्रभात गंगोला, हेम पांडेय, मुंबई से आए हेमंत पंत, स्मित तिवारी, गुड्डू तिवारी ने विभिन्न रागों होली गायन किया। नवोदित कलाकार मास्टर मृदुल, निश्चल, हार्दिक और अक्षत पांडेय ने ‘भरत मोरे नैनन में पिचकारी’ गाकर वाहवाही लूटी।