फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा मार गयो रे नैनों में गुलाल...

विज्ञापन
काशीपुर में बैठकी होली करतीं महिलाएं। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बैठकी होली के क्रम में मंगलवार को काशीपुर की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले भवानी दत्त मठपाल के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने होली गायन के साथ ही होली गीतों पर नृत्य भी किया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई भी दी।
विज्ञापन

बैठकी होली में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर कान्हा मार गयो रे नैनों में गुलाल, चंदा छुप मत जाना, आज श्याम संग होली खेलुंगी, पहाड़ की होरी रे सबुलें मिल जुल के खेली आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। होली गीतों का गायन भी महिलाओं द्वारा किया गया।
काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं होली कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम समापन पर सभी ने जलपान के बाद एक दूसरे को होली की बधाई दी। आयोजक चंद्रा मठपाल ने बताया कि होलिका दहन तक रोजाना लोगों के घरों में महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया जाएगा। काफी लंबे समय से काशीपुर में महिलाएं बैठकी होली की परंपरा को निभा रही हैं।

काशीपुर में बैठकी होली में नृत्य करतीं महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें