रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल में हिस्सा लेती बालिका खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी ट्रायल में प्रतिभाग करने पहुंची 28 खिलाड़ियों में से सिर्फ 22 खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका मिला। सही प्रपत्रों और आयु वर्ग की सीमा 19 साल से अधिक होने पर छह खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिल सका।
बुधवार को स्टेडियम में हुए ट्रायल में देहरादून, हरिद्वार, हरिद्वार हॉस्टल, यूएस नगर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिले से खिलाड़ी पहुंचे थे। हॉकी उत्तराखंड एसोसिएशन के सचिव किशोर सिंह ने बताया कि जूनियर बालिका खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता झारखंड में तीन से 14 अप्रैल तक है। वहां पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश भाकुनी, कोच भानू अग्रवाल, मोहित रावत और गोविंद थे।