फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हिस्ट्रीशीटर मां-बाप ने नाबालिग बेटे को नशे के दलदल में धकेला, गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। हिस्ट्रीशीटर पिता ने नशा तस्करों को पीछे छोड़कर अपनी पत्नी के साथ 13 वर्षीय नाबालिग बेटे को भी गुनाह के दलदल में धकेल दिया है।कोतवाली गदरपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने जब स्कूटी चला रहे नाबालिग को पकड़ा तो उसके पास से करीब 33 लाख कीमत की लगभग 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जिले में यह पहला मामला है जिसमें बच्चों से अपराध कराने पर बीएनएस की धारा 95 का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


बीती 24 जनवरी की शाम प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम करतारपुर रोड तिराहा पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक किशोर को पुलिस ने रोका। उससे उम्र पूछी तो उसने 13 वर्ष बताया और तलाशी में स्कूटी की डिग्गी से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि स्मैक उसे उसके माता-पिता ने दी थी जिसे वह ग्राहक को देने जा रहा था।

पुलिस ने मामले में नाबालिग के पिता शाकिर अली उर्फ नकटा और उसकी पत्नी शाइन निवासी वार्ड नंबर एक, करतारपुर रोड, गदरपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 और बीएनएस की धारा 95 में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

.......

शाकिर अली पर पूर्व में नौ और उसकी पत्नी के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। दोनों शातिर अपराधी और कोतवाली गदरपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया है। - मणिकांत मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें