फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांधीपुर पोस्ट बरियारपुर जनपद मुंगेर बिहार निवासी मनीष ठाकुर पिछले करीब पांच वर्षों से बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म के समीप किराये पर रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करता है। वहीं, 35 वर्षीय पत्नी रेशम देवी भी जैतपुर घोसी स्थित एक मटर प्लांट में मजदूरी करती है।
रविवार शाम को मनीष काम के बाद पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहा था। बाजपुर रोड पर आलू फार्म के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आईटीआई पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें