फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बढ़ते चर्म रोगों का हाईटेक इलाज से मिलेगा समाधान

Wed, 25 Mar 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तेजी से बढ़ रहे त्वचा रोगों के मामले के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज ने इलाज की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब तक मरीजों को साधारण से लेकर जटिल त्वचा रोगों के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों में जाना पड़ता था वहीं अब यह निर्भरता जल्द खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन डर्मेटोलॉजी विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस करने जा रहा है। 20 लाख की लागत से यूवी थेरेपी, लेजर आधारित बायोप्सी उपकरण और उन्नत माइक्रोस्कोप स्थापित किए जाएंगे। इससे न केवल रोगों की सटीक पहचान मिनटों में होगी बल्कि उपचार भी तुरंत शुरू हो सकेगा।
इन दिनों मौसम में बदलाव से कॉलेज में रोजाना 60 से 70 मरीज त्वचा रोग के पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग सैनी के अनुसार, नई मशीनों के आने से मरीजों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा मिल सकेगी। साथ ही विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगा कर लोगों को लक्षणों और इलाज के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें