फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फैक्टरी में कन्वेयर पट्टे की चपेट में आकर हेल्पर की मौत

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक कंपनी का हेल्पर बाॅयलर के कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मी और फैक्टरी प्रबंधन आनन-फानन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिजनौर (यूपी) के शेरकोट के गांव हरबला बगोटा निवासी पतराम सिंह (55) पुत्र गोपाल सिंह बाजपुर रोड स्थित मंगल बाजार में किराये के मकान में रहता था। वह बाजपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में बतौर हेल्पर काम करता था। शुक्रवार रात आठ वह फैक्टरी में बायलर की कन्वेयर बेल्ट के पास काम कर रहा था। अचानक बेल्ट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सहकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना फैक्टरी प्रबंधन को दी। गंभीर रूप से घायल पतराम सिंह को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन


साथियों ने बताया वह लगभग 5-6 माह पहले यहां पर काम करने आया था। शुक्रवार रात 8 बजे से उसकी नाइट ड्यूटी थी और 8:10 बजे घटना घट गई। साथियों ने बताया मृतक पतराम सिंह के तीन बेटी व एक ग्यारह वर्षीय बेटा है। एक बेटी की शादी हो गई है जबकि दो बेटियां इसी फैक्टरी के ही प्लांट में काम करती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले की जांच की जाएगी। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - दीपक सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें