फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नवरात्र पर मांस की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

Thu, 19 Mar 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र पर नगर में कच्चा और पका हुआ मांस नहीं बिकेगा। नगर निगम ने मांस की बिक्री पर 19 से 27 मार्च तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने बताया है कि नगर निगम ने नवरात्र के दौरान सात्विक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मांस की बिक्री पर रोक लगाया है। जनमानस की आस्था को ध्यान में रख निगम ने तय किया कि शहर में किसी भी प्रकार के कच्चे अथवा पके हुए मांस की विक्री नहीं होगी।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रतिबंधित अवधि के दौरान कोई भी प्रतिष्ठान स्वामी मांस बेचते पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। उल्लंघन करने पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि उनके ट्रेड लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की प्रवर्तन टीम शहर में निरंतर गश्त कर आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगी। प्रतिबंध भोजनालयों और रेस्टोरेंट पर भी लागू होगा। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त रणदीप की ओर से आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें