फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो लाख की आबादी पर नहीं एक भी हड्डी रोग विशेषज्ञ

Sat, 19 Jul 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सीएचसी गदरपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। करीब दस माह पूर्व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान के काशीपुर स्थानांतरण के बाद किसी अन्य विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों और दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। वर्ष 2005 में पीएचसी से सीएचसी बने इस अस्पताल में मानक के अनुरूप चिकित्सक नहीं हैं और संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। यहां आयुष विंग के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सात पद स्वीकृत हैं। इनमें से यहां महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय और स्वच्छक के पद रिक्त हैं।
वर्तमान में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गंभीर मरीजों को रुद्रपुर या बाजपुर ले जाना पड़ता है। जनता लंबे समय से चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग कर रही है। इस सीएचसी में गदरपुर और आसपास को करीब दो लाख से अधिक लोग निर्भर हैं। गर्मियों में यहां 200-250 और सर्दियों में 100-150 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

सीएचसी गदरपुर प्रभारी डॉ. संजीव सरना का कहना है कि सीएचसी में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्राचार किया जाता है। रिक्त पदों पर नियुक्तियां शासन स्तर से होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें