फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशे की गोलियां और एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर सीज

Sat, 12 Jul 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता में मेडिकल स्टोर की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर व नानकमत्ता थानाध्यक्ष।-संवाद
विज्ञापन
नानकमत्ता। नशे की गोलियां और एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हुआ था। मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोरों पर दवाइयां की आड़ में नशे का धंधा करने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने थानाध्यक्ष उमेश कुमार के साथ टुकड़ी मार्ग स्थित तिवारी मेडिकल स्टोर पर बृहस्पतिवार की देर शाम छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर नशे की गोलियां और एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलीं। इसके अलावा किसी भी दवा का स्टॉक रजिस्टर नहीं था। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का भी नवीनीकरण नहीं हुआ था। इसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने मेडिकल स्टोर सीज कर दिया। वहां पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें