फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य मंत्री और डीजी ने डॉ. अमरजीत को किया सम्मानित

Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वह प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के उपसचिव भी हैं। इस उपलब्धि पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, संघ अध्यक्ष डॉ. संजीव सरना, सचिव डॉ. आशीष गंगवार, संयुक्त सचिव डॉ. वरुण भारद्वाज ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें