फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
खटीमा में दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंगों के साथ दिव्यांग एवं भाविप पदाधिकारी। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से दिल्ली मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन हो गया। शिविर में 63 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। दिव्यांग पैर, कैलीपर आदि सामान पाकर खुश नजर आए और भाविप का आभार जताया।
विज्ञापन

सनातन धर्मशाला में आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय शिविर में 103 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इसमें से 63 दिव्यांगों को पैर, कैलीपर, लिंफ एवं एक हाथ लगाया गया। आगामी शिविर में जापानी मेकेनिकल हाथ लगाए जाने के लिए दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। शाखा अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों के साथ जूते दिए गए। दिव्यांगों को मिठाई भेंट की गई।
पॉलीप्लेक्स फैक्टरी महाप्रबंधक डीके वर्मा, ईस्टर फैक्टरी महाप्रबंधक अजय मेहता, गीता राम बंसल ने कहा कि भाविप लगातार दिव्यांग सेवा की अलख जगाए हुए है जो सराहनीय कार्य है। इससे पूर्व दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रांतीय संरक्षक हरीश जोशी, प्रांतीय वित्त सचिव नरे कंसल पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाविप शाखा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,भाविप सचिव भुवन उप्रेती, कोषाध्यक्ष दीपक बत्रा, कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयल, मारवाड़ी युवा मंच के पवन गुप्ता, मोहित सर्राफ, निकुंज गुप्ता, रामरतन शर्मा, अंकित मोढा ने किया। संचालन हरीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

वहां तहसीलदार शुुभांगिनी, नीरज वर्मा, विवेक अग्रवाल, अचल शर्मा, रेनू भंडारी, नीरज रस्तोगी, सतीश गोयल, मुकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, जगदीश पांडे, दीप खर्कवाल, विक्रम गुलाटी, हरप्रीत सिंह महल, नीरज रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें