फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ढिलाई न बरते स्वास्थ्य विभाग: डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव, वैक्सीनेशन की प्रगति एवं डेंगू की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 21 जून को जिले में रिकार्ड 20 हजार से अधिक वैक्सीन लोगों को लगवाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड 19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग कोई भी ढिलाई न बरते। सीएमओ माइक्रो प्लान बनाने के साथ ही पूरी तैयारी रखें।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डॉ. मनु खन्ना ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में पावर प्रजेन्टेशन से अवगत कराया। उन्होंने एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक और नोडल अधिकारी कोविड-19 (प्रचार-प्रसार)/डीडीओ डॉ. महेश कुमार को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कम वैक्सीनेशन हो रहा है, वहां जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं।
उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों एवं संबंधित अधिकारियों से उन व्यक्तियों का डाटा एकत्र करें, जिनके पास किसी प्रकार की आईडी नहीं है। सीएमओ को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही और कोविड 19 से संबंधित डाटा एंट्री करना सुनिश्चित करें। ग्राम्य विकास विभाग के पीडी हिमांशु जोशी ने बताया कि जिले में 96 प्रतिशत से अधिक लोगों को आईवरमेक्टीन टैबलेट बांटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीसी जोशी ने बताया कि जिले में डेंगू के संक्रमण की रोकथाम के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। इनके माध्यम से घर-घर सर्वे करने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही नगर निकायों में कीटनाशक का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने लोगों से अपील की है कि डेंगू से संबंधित जांच और इलाज सरकारी अस्पताल में कराएं। वहां डीपीओ उदय प्रताप, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, पीएमएस डॉ. आरएस सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें