खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर शुक्रवार को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। भीम कॉलोनी में लगे शिविर में डॉ. शैलजा पांडेय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। श्रमिकों को श्रमकार्ड, ई-श्रम कार्ड की भी जानकारी दी गई। डॉ. बीआर आंबेडकर पे बेक टू सोसाइटी की ओर से शिविर में सहयोग किया गया। वहां विमल कुमार, ममता शर्मा, विमलेश शर्मा, मीरा देवी प्रीति राना गीता शर्मा आदि थे।