गदरपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए वार्ड 11 से श्रद्धालुओं की एक बस रवाना हुई। भारतीय रेलक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. विप्रोजीत विश्वास ने यात्री बस को रवाना किया। इससे पूर्व वार्डवासियों ने ढोल-बाजों की स्वर लहरियों के बीच नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा की मंगल कामना की। इस मौके पर महक चौधरी, जितेश मलकानी, रवि मलकानी, कपिल सक्सेना, रानी सक्सेना, आशा दिवाकर, रेखा परिहार, अंजली चौधरी आदि मौजूद रहे।