रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में बैठक लेते हुए बताया कि जिले में 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। सभी विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, कला प्रतियोगिता, स्वच्छता संबंधित पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन कराने के निर्देश सीईओ को दिए। 16 को जिला मुख्यालय पर नगर निगम और 17 को मुख्य कार्यक्रम खटीमा में आयोजित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीडी हिमांशु जोशी, एडीपीआरओ महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।