काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने एक करोड़ 12 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। शुक्रवार को उन्होंने वार्ड नंबर 35, वार्ड 36, वार्ड 32, वार्ड 37 में पीसीसी टाइल्स सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। बाली ने कहा कि सभी वार्डों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहां पर चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, ब्रह्मी गोयल, मंजू यादव, पार्षद मयंक मेहता, शाह आलम, तबस्सुम, वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति आदि थे।