नानकमत्ता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नानक सागर के समीप वाटिका में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से हरित योग शिविर लगा। वक्ताओं ने आसन और प्राणायाम का अभ्याय कराया। कहा कि नियमित प्रैक्टिस से रक्तचाप स्थिर और मानसिक शांति मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह राणा ने किया। वहां पर नोडल अधिकारी डॉक्टर भावना जोशी, डॉ मनविंदर पाल सिंह, डॉ मनोज सुमन, डॉ राजेश शर्मा, डॉ नीता शर्मा, उत्तम सिंह नेगी, भुवन चमोली थे।