काशीपुर। द्रोणासागर में सामाजिक संवाद एवं लाइव म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), ख्वाहिश एनजीओ और जिंदगी मुबारक म्यूजिक बैंड ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम, कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता और इस वर्ष की थीम हमारी धरती, हमारा भविष्य के बारे में लोगों को जानकारी दी। ख्वाहिश एनजीओ की संस्थापक आयुषी नागर ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पर्यावरण को लेकर अपनी जीवनशैली में स्थायी बदलाव लाएं।