फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से तबादला होकर आए हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 12 Jun 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से चंपावत जिले के गांव पुल्ला थाना पंचेश्वर के रहने वाले थे
विज्ञापन


बाजपुर। रुद्रपुर पुलिस लाइन से स्थानांतरण होकर बाजपुर कोतवाली पहुंचे 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजीव वर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें आनफानन सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रुद्रपुर पुलिस लाइन से स्थानांतरण होकर हेड कांस्टेबल राजीव वर्मा बुधवार शाम चार बजे बाजपुर कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने के लिए पुलिस बैरक में चले गए। राजीव वर्मा की अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने लगी। इससे कोतवाली में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। सूचना पर सीओ विभव सैनी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसआई देवेंद्र मनराल सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। सीओ विभव सैनी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजीव वर्मा बुधवार को ही आए थे। वह मूल रूप से चंपावत जिले के गांव पुल्ला थाना पंचेश्वर के रहने वाले थे। राजीव वर्मा 2001 बैच बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। उनके मृत्यु का समाचार मिलने से कोतवाली स्टाफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें