पंतनगर। विजय रंपुरा बाजपुर निवासी कमल बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे अशोका लेलैंड कंपनी में साथ काम करने वाले मन्नू निवासी वार्ड नंबर एक जगतपुरा ट्रांजिट कैंप ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कंपनी से बाहर रोड पर अपने दोस्त सुमित को बुलाकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। आरोपियों को राहगीरों ने पकड़ लिया और तमंचा छीन लिया। इस दौरान छीनाझपटी में वह दोनों भाग निकले। जब वह सिडकुल चौकी शिकायत दर्ज कराने आ रहे थे तो मन्नू उन्हें मिल गया जिसे वह पकड़कर मय तमंचा, कारतूस का खोखा लेकर चौकी पर आए। पुलिस ने आरोपी मन्नू और सुमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।