फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टास्क के जाल में फंसा और गवां दी 4.50 लाख की रकम

Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई के नाम पर एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानपुर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसने ऑनलाइन कंपनी हार्वे नॉर्मन को ज्वाइन किया था। बताया कि कंपनी में टास्क दिए जाते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए कुछ धनराशि जमा करानी पड़ती है। इसके बाद टास्क पूरा किया जाता है। टास्क पूरा होने के बाद कमीशन मिलता है जो कि संबंधित के बैंक खाते में उनकी ओर से शुरुआती दौर में जमा भी किया जाता है।
बताया कि साइबर ठग ने टास्क देकर उससे अपने बैंक खाते में 4,50,274 रुपये डलवाए गए। बाद में उसे शक हुआ तो पता चला कि उससे धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें