फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल कंपनी ने 16 कर्मचारियों को किया बाहर

Wed, 15 Aug 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर के सिडकुल स्थित एचसीएल कंपनी के बाहर खड़े निलंबित कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सिडकुल की एचसीएल इंफोसिस्टम कंपनी ने अपने 16 स्थायी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रबंधन ने कंपनी गेट पर नोटिस चस्पा कर उनके अंदर आने पर रोक लगा दी है। कंपनी से बिना नोटिस हटाने और प्रवेश पर पाबंदी के खिलाफ कर्मचारियों ने गेट पर फैसले का विरोध जताया।  
विज्ञापन


सिडकुल की सेक्टर पांच स्थित एचसीएल इंफोसिस्टम लिमिटेड में मार्च के बाद उत्पादन धीरे-धीरे कम हो रहा है। चार एग्जिक्यूटिव समेत 12 इंजीनियर पिछले 12 सालों से स्थायी रूप से काम कर रहे थे। सोमवार शाम को नोएडा से कंपनी प्रबंधन के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट में कर्मचारियों से समझौता वार्ता की और मुआवजे के लिए उच्च स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लेने की बात कही थी। 

मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कंपनी गेट पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। सुरक्षा गार्डों ने कंपनी बंद होने का हवाला दिया और कहा कि परिसर में लगे में नोटिस में नौकरी से हटाने की बात कही गई है। इससे आहत कर्मचारियों ने पहले गेट पर विरोध जताया और फिर एडीएम डॉ. जगदीश कांडपाल से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने डीएलसी से गुहार लगाई। 
विज्ञापन


वहां दिनेश बिष्ट, हेमंत रुआली, रमेश पंत, सीबीएस मेहरा, राजेंद्र सिंह, दीपा मनराल, प्रीती शर्मा, गणेश आर्या, अनिल कांडपाल, जसवंत बिष्ट, नरेंद्र सिंह जीना, नीरज यादव, अभिषेक भारद्वाज, लाल सिंह राठौर, धीरज रुआली, जगदीश चंद्र जुयाल आदि थे।


श्रम विभाग को सूचना दिए बगैर कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को बिना नोटिस बाहर करने का मामला संज्ञान में आया है। बिना फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के ही महज नोटिस चस्पा कर कंपनी गेट बंद कर दिया। मामले में नोएडा में कंपनी प्रबंधन को नोटिस भेजकर तलब किया जाएगा और कर्मचरियों की उनसे वार्ता कराई जाएगी।  
विज्ञापन

 एनसी कुलाश्री, डीएलसी, ऊधमसिंह नगर  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें