बाजपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से कृपाल आश्रम में बाबा सावन सिंह महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।
रविवार को कृपाल आश्रम में आयोजित सत्संग में पहुंची परिचर नन्हीं देवी ने कहा कि संत महापुरुष दुनिया में परमात्मा से जोड़ने के लिए आते हैं। कहा कि हजूर बाबा सावन सिंह जी ने हम सबकों अध्यात्म के रास्ते पर चलना सिखाया है।
उन्होंने बाबा सावन सिंह जी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सत्संग के बाद श्रद्धाजलुओं ने लंगर ग्रहण किया। वहां करम सिंह पड्डा, केके शर्मा, अजमेर सिंह, जसवीर सिंह, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे।