नानकमत्ता में श्रावणी अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने उमड़े श्
नानकमत्ता। सावन अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में शीश नवाकर पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। इस दौरान पंजा साहिब की परिक्रमा कर सुख शांति की अरदास की।
बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में भाई गुरबाज सिंह आजाद के ढ़ाणी जत्थे, गुरनाम सिंह परवाना, मुख्तार सिंह सेवक व सिंगारा सिंह के कविसरी जत्थे ने संगत को धर्म पथ पर चलने को प्रेरित किया।
धार्मिक दीवान का संचालन एसजीपीसी के धर्म प्रचार कमेटी के उत्तराखंड के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने किया। संगत ने गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा लाल गुरु, पवित्र वाऊली साहिब के दर्शन कर शीश नवाया। संगत ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंच दिल्ली से संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद प्राप्त लंगर छका।
वहां पर डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह वोपाराय, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह,देवेन्दर सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे।