फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची पर टूटा पिता का कहर

Fri, 01 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बच्‍चाा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते गुस्साए पति ने पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर उसके गुस्से का कहर दो साल के मासूम पर टूट पड़ा। पिता ने मासूम बेटी की जमकर पिटाई कर दी। पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी एक विवाहिता अपनी दो साल की मासूम के साथ कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देते हुए कहा कि तीन साल पहले उसकी शादी बिंदुखेड़ा के एक युवक से हुई थी। जिससे उसकी दो साल की बच्ची है। उसके पति का दूसरी महिला से प्रेमप्रसंग है।

जिसके चलते वह उसे बेरहमी से पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। कहा कि पति शराब पीने का आदि है और वह उसे जलाकर मारने की कोशिश भी कर चुका है। उसने कहा कि बुधवार रात पति ने उसकी जमकर पिटाई की और गला दबाने की कोशिश की। इतना ही नहीं वहां खेल रही उसकी बेटी को भी खूब पीटा। 
विज्ञापन


जिससे बच्ची के शरीर में कई जख्म भी हो गए। उसने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें