फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फेंसिंग में हरियाणा की छोरियों और छोरों का जलवा, तीन गोल्ड जीते

Mon, 17 Feb 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अस्मिता खेलो इंडिया रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन अलग-अलग वर्गाें में हरियाणा की कनुप्रिया व मंजू और पुरुषों में हरियाणा के लिवजोत व सर्विसेज के चिनगाखाम जेटली ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

गौलापार स्टेडियम में रविवार को पुरुष वर्ग साबरे में हरियाणा के लिवजोत ने अपने प्रदेश के निशांत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में हरियाणा के तीन खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे थे। सीनियर महिला में हरियाणा की कनुप्रिया ने तमिलनाडु की जेनिशा एनवी को हराकर और जूनियर साबरे में हरियाणा की मंजू ने अपने राज्य की सारिका को हराकर गोल्ड जीता। सीनियर पुरुष एपि में सर्विसेज के चिनगाखाम जेटली ने जम्मू-कश्मीर के सूफयान वाहिद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। डीओसी चरनजीत कौर, दीपक सिंह पटियाल, एनएस रावत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

गौलापार स्टेडियम में चल रहे फेंसिंग टूर्नामेंट में रविवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के कुनस्यारी गांव निवासी ललित सिंह कुवार्बी ने ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने गुजरात के प्रजापति को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। ललित नेशनल गेम्स में एक प्वाइंट से मेडल विजेता बनने से चूक गए थे। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में पटियाला में 64 असॉल्ट इंजीनियरिंग रेजीमेंट में तैनात हैं। नौ साल से फेंसिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वर्तमान में कोच सूबेदार सोनू प्रजापति से ट्रेनिंग ले रहे हैं। कहा कि इस खेल में कॅरियर की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें