फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरीश रावत बोले- नौजवानों को राजनीतिक में निखरने का अवसर नहीं मिल रहा, राज्य को हो रहा नुकसान

Mon, 30 Mar 2026 07:50 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राजनीतिक में मैंने पुत्र व पुत्री से ज्यादा दूसरे लोगों को तरजीह दी। जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए विरासत के रूप में बेटे व बेटी ध्वज वाहक के रूप में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम रावत ने कहा, हमारे पास बड़े प्रतिभावान नौजवान है। लेकिन हम उन्हें राजनीतिक निखरने का अवसर नहीं दे रहे हैं। विधानसभा सीमित समय में चलती है। इससे अच्छे लोग अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला रहा है। इससे राज्य को नुकसान हो रहा है। नई प्रतिभाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। हमने सामान्य परिवारों को राजनीति में मार्गदर्शन कर आगे बढ़ाया। कांग्रेस में एक या दो नेताओं को छोड़ बाकी मेरे साथ जुड़े रहे। कुछ अंदर व बाहर की राजनीति में खिलाफ हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाओं के लटकने के मामले में शासन सख्त, एक अप्रैल को बुलाई बैठक

मेरे दिमाग में कभी विरासत की बात नहीं आई

रावत ने कहा, मेरे दिमाग में विरासत जैसे कोई बात नहीं है। राजनीतिक में मैंने पुत्र व पुत्री से ज्यादा दूसरे लोगों को तरजीह दी। एक बेटे ने दो बार अपने लिए क्षेत्र तैयार किया। लेकिन मैंने दोनों बार ही वहां दूसरे व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया। हमने हर क्षेत्र में काम कर समर्थकों को जोड़ा। मैंने जिन लोगों की मदद की है, उनसे जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए विरासत के रूप में बेटे व बेटी ध्वज वाहक के रूप में दिखाई देते हैं। राजनीतिक में कुछ लोग नाराज रहते हैं कुछ लोग आदर्श मानते हैं। कुछ नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं, उसमे मेरा बेटा भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें