बाजपुर। बरहैनी रेंज के अंतगर्त गांव हरिपुरा, हरसान, महोली जंगल में सप्ताह भर से तेंदुआ घूम रहा है जिससे ग्रामीण दहशत में है। जंगलात विभाग सबकुछ जानते हुए भी अनजान बना है, जबकि तेंदुआ गांव वालों के पालतू कुत्ते को निवाला बना चुका है। शुक्रवार को रात गांव झारखंडी में किसान संतोष जोशी के मेंथा के खेत में तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बनाया। ग्रामीणों ने बरहैनी वन नर्सरी जाकर वन दरोगा को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की।