बाजपुर में कबड्डी खेलते प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीताल की बालिका टीम और बालक वर्ग में हरिद्वार ग्रामीण की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को चीनी मिल मैदान में 16 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में नैनीताल और देहरादून के बीच हुआ। सात अंकों से नैनीताल टीम विजयी रही। बालक वर्ग में हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहर टीम के बीच मुकाबला हुआ।
तीन अंकों से हरिद्वार ग्रामीण टीम विजयी रही। उत्तराखंड कबड्डी संघ के प्रदेश सचिव महेश जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र रौधार, जिलाध्यक्ष मेजर सिंह संधू ने विजेताओं को पदक, ट्राफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां ब्रजेश कुमार, मंजीत सिंह राजू, उमेश, दलजीत सिंह, जोनी, ओंकार, विनय गुप्ता, कमल, टिंकू यादव आदि थे।