फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार छात्रावास को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन 

Sat, 26 Jan 2019 12:32 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के विजयी हरिद्वार के खिलाड़ी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खेल विभाग के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन बालिका प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार छात्रावास को हराकर हरिद्वार की टीम चैंपियन बनी। इससे पहले बारिश के खलल के चलते फाइनल मुकाबला विलंब से खेला गया। 

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही हॉकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन हुए पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार छात्रावास ने चंपावत की टीम को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश दिया। दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 3-2 से हराया। इसके बाद जैसे ही फाइनल मैच की तैयारी चल रही थी कि तभी बारिश शुरू हो गई।

दोपहर बाद बारिश थमी तो दो बजे से फाइनल मैच खेला गया। इसमें हरिद्वार की टीम ने हरिद्वार छात्रावास को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, गीता बोरा, कविता, धीरज जोशी, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, कुंवर राम, हीरा सागर, अमित कटारिया, भानु प्रकाश आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें