फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सातवीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल की चैंपियन बनीं हरिद्वार की टीम

Tue, 03 Oct 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में चार दिनी महिला और पुरुष स्पर्धा का हुआ समापन
विज्ञापन

रुद्रपुर। सातवीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल स्पर्धा में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून की टीम को 82-58 के स्कोर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रविवार को महिला वर्ग के फाइनल में नैनीताल की टीम ने पिथौरागढ़ को हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

सोमवार को मनोज सरकार स्टेडियम में चल रही स्पर्धा के चौथे दिन का मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल व जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद महिला व पुरुष वर्ग की विजेता टीम को एमएनए, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण व प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहां बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय राठी, डॉ. रुचि शाह, डॉ. राहुल चंद, सुमित बमोला, प्रगति दुमका, दिव्या गोस्वामी, अंकुश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें