फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

Fri, 17 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा में बृहस्पतिवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से राजीव नगर स्थित वार्ड नंबर 15 में पौधरोपण किया गया। वहां एसपी सिंह, आरए सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नित्यानंद मिश्रा, अखिलेश सिन्हा, कुनाल सिंह, राकेश तिवारी, अंकित सिंह आदि थे। लायंस क्लब ने झनकईया पुलिस थाने, चूका पुलिस चौकी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। वहां अंकित पांडेय, ओशो आमिर, अमन अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, सुनील रैदानी, अचल शर्मा, नितिन रस्तोगी, बसंत बल्लभ जोशी आदि थे। आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। वहां देवेंद्र मेहरा, ललिता भट्ट आदि थे। नगर पालिका की ओर से संजय पार्क में पौधरोपण किया गया। वहां पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी, ईओ प्रियंका,सभासद बसंती सामंत, असलम अंसारी आदि थे। खटीमा कोतवाली परिसर में कोतवाली विजेंद्र साह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें