फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रा पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व पर पौधारोपण

Fri, 17 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (वि)। रुद्रा पब्लिक स्कूल में लोकपर्व हरेला पर पौधारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष पुष्पा भट्ट और उप प्रधानाचार्य रश्मि पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और हरेला के महत्व पर भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य नीतीश सरकार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। सलोनी और कृतिका ने संचालन किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें