काशीपुर शिवनगर में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मोहल्ला शिव नगर में कॉलोनी के बच्चों ने दीपावली के उपलक्ष्य पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
नृत्य, गायन, रंगोली में करीब 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, डिशिका, अंजलि, गायन प्रतियोगिता में ईशा पाल, अंजलि कश्यप, आदित्य, रंगोली प्रतियोगिता में शुभ, डिशिका, अंश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता रितु कश्यप, कार्यक्रम संयोजक शंकर कश्यप और नेहा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।