काशीपुर सरकारी अस्पताल में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन करती स्वास्थ्य महानिदेशक। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में चार बेड के आईसीयू वार्ड का उद्घाटन हो गया है।सोमवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती ने चार बेड के आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ को जिला अस्पताल में कोविड-19 का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
शासन के निर्देश पर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए आईसीयू वार्ड बनाया गया है। वार्ड में दवाइयां और अन्य व्यवस्थाएं तो पूरी हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन के पास वार्ड के लिए स्टाफ नहीं है। दक्ष स्टाफ के अभाव में लंबे समय से वार्ड का उद्घाटन लटका हुआ था। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्स को ही जिला अस्पताल में एक सप्ताह का कोविड-19 प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अस्पताल के दो डॉक्टरों को प्रशिक्षण के लिए कहा गया है। उधर, एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि वह उम्रदराज होने के साथ-साथ हृदय रोगी भी हैं। अपनी समस्या लिखित में सीएमएस से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कर चुका हैं लेकिन बार-बार कोविड-19 प्रशिक्षण के लिए कहा जा रहा है।